{"_id":"5bb66f40867a556405119f54","slug":"101538682688-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदैना में गला घोंटकर हुई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदैना में गला घोंटकर हुई थी महिला की हत्या
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। दो अक्तूबर को थाना क्षेत्र के गांव कुदैना चक में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुदैना चक में मंगलवार को विवाहिता रीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी मृत्यु के बाद से पति गायब था। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया था। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर जान लेने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने विवाहिता के चाचा रतन सिंह की तहरीर के आधार पर उसके पति नन्हे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।