{"_id":"5b36864d4f1c1b6a4d8b937b","slug":"101530299981-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव का प्रस्ताव पास कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के चुनाव का प्रस्ताव पास कराने की गुहार
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। कुमराला बहादरपुर में हुए राशन डीलर के प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उसे पास नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि प्रस्ताव पास करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। इस संबंध में शिकायत करते हुए डीएम से प्रस्ताव पास कराने की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को धर्मेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि 27 जून को गांव में खुली बैठक के दौरान राशन डीलर चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें पांच उम्मीदवारों ने दावा पेश किया। प्रक्रिया में 70 मतों के साथ धर्मेंद्र सिंह विजेता रहे। प्राइमरी स्कूल में हुई प्रक्रिया के दौरान एडीओ पंचायत, सचिव और पुलिस भी मौजूद थी। अब तक गांव में तीसरी बार प्रस्ताव के लिए बैठक हो चुकी है। पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। इसी कारण प्रस्ताव को लटकाया जा रहा है। गांव में राशन की दुकान आवंटित नहीं होने के कारण गांव वालों को काफी परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देकर प्रस्ताव पास कराने की मांग उठाई।