फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बड़े पैमाने पर हो रहा है सेंचुरी एरिया में पते का अवैध कारोबार

बड़े पैमाने पर हो रहा है सेंचुरी एरिया में पते का अवैध कारोबार

Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर हो रहा है सेंचुरी एरिया में पते का अवैध कारोबार
सेंचुरी एरिया में पेड़ से गिरे पत्तों का भी कर रहे धंधा
विज्ञापन


सेंचुरी एरिया के वन से पेड़ों के पत्तों को उठाने पर है रोक
गलत तरीके से धंधा कर रहे हैं,
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा।
हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र में जहां किसी जंगली जानवर के शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध है वही पेड़ों से टूटकर नीचे गिरे पत्तों के उठान पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से सेंचुरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पत्तों का कारोबार होता आ रहा है। बताया जाता है कि वन क्षेत्र में पेड़ों से गिरे पत्तों का सालाना कारोबार ही लगभग 35 लाख रुपये का है। काफी दूर-दूर तक पत्तों को सप्लाई किया जाता है। इन पत्तों को औद्यौगिक इकाइयों में ईंधन के रूप में जलाया जाता है। तमाम लोग हवन सामग्री में भी अब यूकेलिप्टिस के पत्तों को पीस कर मिला रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्र में गिरे पत्तों की कटाई के लिए ही अनवार ने शेरपुर गांव में मशीन लगा रखी थी। काफी अरसे से इसका धंधा बेरोकटोक चल रहा था। शनिवार की सुबह मशीन का व्हील फटने की वजह से मामला चर्चा में आ गया। मई माह में धनौरा वन क्षेत्र के दौरे पर आएं मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड क्षेत्र अरविंद गुप्ता ने पत्ते के अवैध कारोबार की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed