फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1008 quarters of liquor were filled in Honda City car, two arrested

र में एक लाख की विदेशी शराब समेत अमरोहा के दो युवक पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
1008 quarters of liquor were filled in Honda City car, two arrested
अमरोहा जिले के गजरौला थाने में लग्जरी कार में एक लाख की अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गए अमरोहा के यु? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। अमरोहा एवं मुरादाबाद में तस्करी के लिए होंडा सिटी कार में छिपाकर लाई जा रही लगभग एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब समेत अमरोहा के दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार में 21 पेटियों में रखे 1008 क्वार्टर मिले। बरामद शराब पंजाब और हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए अनुबंधित है। दोनों का आबकारी अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय इंस्पेक्टर आरपी शर्मा अपनी टीम में शामिल एसआई आदेश राठी के साथ कुमराला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर उन्होंने तिगरी मार्ग से आ रही होंडा सिटी कार को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान कार में शराब की 21 पेटियां रखी मिलीं। पुलिस कार चला रहे हिमांशु निवासी लकड़ा चुंगी मोहल्ला सलावली और मनोज निवासी मोहल्ला लकड़ा लालबाग अमरोहा को पकड़कर थाने ले आई। यहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शराब की तस्करी का धंधा काफी समय से कर रहे हैं। दोनों का आबकारी अधिनियम की धारा के साथ ही धोखाधड़ी की धारा में चालान किया गया है। टीम में कांस्टेबल मोहित. कृष्णवीर, योगेश सैनी भी रहे।
विज्ञापन

चोरी की हो सकती है बरामद कार
गजरौला। शराब समेत पकड़े गए अमरोहा के दो युवकों से बरामद होंडा सिटी कार चोरी की भी हो सकती है। कारण, कार पर यूपी 21 पी- 9500 नंबर प्लेट लगी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी का नंबर दोषपूर्ण है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि कार के चेसिस नंबर से पता लगाया जाएगा कि उक्त गाड़ी कहीं चोरी की तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed