फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 thousand withdrawn from the account by cloning the ATM card

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से निकाले 10 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
10 thousand withdrawn from the account by cloning the ATM card
ठगों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर किसान के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर किसान को घटना की जानकारी हुई। बैंक जाकर पीड़ित ने खाते के लेनदेन पर रोक लगवाई। किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिबौरा गांव का है। यहां पर किसान धनवीर सिंह का परिवार रहता है। उनका खाता जोया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। जिसका एटीएम कार्ड भी उनके पास है। आरोप है कि सोमवार की रात करीब दो बजे उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। मंगलवार की सुबह उनके मोबाइल पर मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। यह रुपये एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाले गए थे। जबकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में रखा था। आनन-फानन में वह बैंक पहुंचे और मामले की जानकारी प्रबंधक को दी। बैंक स्टाफ ने चेक किया तो सामने आया कि क्लोन एटीएम कार्ड के माध्यम से उनके रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने अपने खाते के लेनदेन पर रोक लगवाई। बाद में डिडौली कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। फिलहाल मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed