फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 second video of a young man jumping from an overbridge goes viral

Amroha News: युवक का ओवरब्रिज से कूदने का 10 सेकंड का वीडियो वायरल

Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 second video of a young man jumping from an overbridge goes viral
अमरोहा। सोशल मीडिया पर एक दस सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ओवरब्रिज पर खड़ा युवक रील बनाने के चक्कर में कूद गया। पक्की सड़क पर गिरते ही युवक बेहोश हो गया। वीडियो को अमरोहा के ओवरब्रिज का बताकर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक हाईवे के किसी ओवरब्रिज पर खड़ा हुआ है। नीचे से कोई उसका वीडियो बना रहा है। युवक बिना कुछ सोचे समझे तुरंत करीब 30 से 35 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से कूद जाता है। युवक के कूदने से कुछ सेकंड पहले ही वहां से पिकअप निकलती है। युवक की जमीन पर गिरते ही वह तड़पने लगता है।
विज्ञापन

कुछ लोग उसके पास पहुंचते हैं और उसे देखते हैं। शुरुआत में इस वीडियो को हाईवे स्थित अतरासी ओवरब्रिज का बताकर वायरल किया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग ओवरब्रिज का बताकर वायरल किया जा रहा है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने इस वीडियो को अमरोहा का होने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed