फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 persons found corona positive

मां-बेटी और टीबी विभाग कर्मी सहित 10 लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 persons found corona positive
अमरोहा। जिले में बुधवार को मां-बेटी और टीबी विभाग कर्मी सहित 10 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4191 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 93 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 237 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 8 मरीज मील हैं। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 913 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें दो लोग संक्रमित मिले। पॉजिटिवों में मां-बेटी और टीबी विभाग कर्मी शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि बुधवार को जिलेभर में कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4191 पहुंच गई है। कुल 93 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 423 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 189071 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 1492 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed