{"_id":"607f0e8a8ebc3e59144f24c7","slug":"10-arrested-for-assaulting-and-looting-ballot-papers-from-presiding-officers-robbery-case-on-50-hasanpur-news-mbd3869302179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारियों से मारपीट और मतपत्र लूटने में दस गिरफ्तार, 50 पर डकैती का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारियों से मारपीट और मतपत्र लूटने में दस गिरफ्तार, 50 पर डकैती का केस
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस गिरफ्त में बाईखेड़ा में पोलिंग पार्टी से मारपीट करने एवं मतपत्र लूटने के आरोपी।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में मतदान के दौरान बूथ पर पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और मतपत्र लूट कर ले जाने के मामले में पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार की तहरीर पर 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है। चिह्नित करके 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। घटना के दौरान लूटे गए मतपत्र अभी नहीं मिल पाए हैं।
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बाईखेड़ा में मतदान केंद्र में मतदाताओं की शक्ल में घुसे चालीस पचास लोगों ने बूथ संख्या 184 व 185 में घुसकर गलत तरीके से वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए पीठासीन अधिकारी व उनकी टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। इस दौरान कई मतपत्र लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पोलिंग पार्टी को समझाकर शांत कराया था। करीब बीस मिनट मतदान प्रभावित रहा था। बाद में मतदान सुचारु कराया गया था। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार की तहरीर पर चालीस पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में आरोपियों को चिह्नित करते हुए प्रधान पद प्रत्याशी पति गन्नू, बुद्धा, डालचंद, संजय, हीरालाल, नेतराम, सोनू, होरी, हरिओम, देवदत्त, मेघराज को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
-कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि पोलिंग पार्टी के साथ मारपीट, गाली गलौज करने व मतपत्र लूटने के मामले में आईपीसी की धारा 188, 147, 332, 353, 395, 506, इसके अलावा 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट में चालीस पचास अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है।