{"_id":"6a8c98d10f551778e707f12b","slug":"youths-body-found-under-bike-in-water-filled-pit-amethi-news-c-96-1-ame1002-174193-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पानी भरे गड्ढे में बाइक के नीचे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पानी भरे गड्ढे में बाइक के नीचे मिला युवक का शव
Tue, 25 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
जायस के पूरे अजीम वार्ड पांच में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस/जामों। पूरे अजीम वार्ड पांच निवासी भीम कुमार (18) का शव सोमवार सुबह मंडखा-सुजानपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में बाइक के नीचे मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है।
चाचा अर्जुन ने बताया कि भीम सूरत में नौकरी करता था और तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले घर लौटा था। रविवार को वह दोस्त के साथ जामों के पूरे हिंद सुजानपुर स्थित बहन भारती के घर गया था। बहनोई मोनू के अनुसार दोनों शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौटे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद दोस्त अकेला घर पहुंचा।
उसने बताया कि भीम रास्ते में उसे छोड़कर कहीं चला गया। परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह बहन के घर से करीब एक किलोमीटर दूर पानी भरे गड्ढे में बाइक के नीचे भीम का शव मिला। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा और इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसपी सरवणन टी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों के आरोपों समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो रोका अंतिम संस्कार
सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां राजकुमारी बेटे का शव देखकर बिलख पड़ीं। पिता जवाहर लाल, भाई बलवंत और जसवंत समेत अन्य परिजन भी रोते रहे। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
दोस्त की भूमिका पर भी उठे सवाल
परिजनों ने बताया कि भीम और उसका दोस्त शाम छह बजे साथ निकले थे और करीब डेढ़ घंटे बाद दोस्त अकेला पहुंचा। उनका सवाल है कि हादसा हुआ तो दोस्त भीम को मौके पर छोड़कर क्यों चला गया और रात में परिजनों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। माथे और सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना बताया गया है। चोटें कैसे लगीं और घटना से उनका क्या संबंध है। इसकी जांच की जानी चाहिए।