{"_id":"60ccd4228ebc3e670d704f69","slug":"youth-scorched-due-to-electrocution-in-the-sub-centre-amethi-news-lko583041275","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। क्षेत्र के गुंगवाछ स्थित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को सीएससी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गुंगवाछ के 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर काम चल रहा है। आगरा के गारापुर गांव निवासी संजू (19) अपने साथियों के साथ वहां काम कर रहा था। इस दौरान शुक्रवार दोपहर बाद संजू हाईटेशन लाइन की चपेट मे आकर झुलस गया।
साथियों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने संजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजू के साथी कर्मचारियों के अनुसार अधिकारियों के कहने पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। उधर पावर कार्पोरेशन कर्मियों का कहना है कि संजू हाईटेंशन लाइन के नीचे मोबाइल लेकर गया था जहां वह करंट की चपेट में आ गया। ट्रांसमिशन के एसडीओ सौरभ पांडेय ने बताया कि जांच में हादसे की वजह स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।