{"_id":"67e84d035728c9207902269b","slug":"youth-disappointed-due-to-not-getting-loan-under-cm-udyami-yojana-amethi-news-c-96-1-ame1009-137398-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएम उद्यमी योजना में ऋण न मिलने से युवा निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएम उद्यमी योजना में ऋण न मिलने से युवा निराश
Sun, 30 Mar 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बैंक व उद्योग विभाग की कार्यप्रणाली से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ नहीं मिल पाने से युवाओं को निराशा मिल रही है। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र निवासी अधिवक्ता एवं जनसुविधा केंद्र संचालक हरीश कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बैंकों से ऋण स्वीकृति की अधिकांश फाइलें निरस्त करने की शिकायत अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग सहित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मिशन कार्यालय लखनऊ में की है।
शिकायत में आरोप है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जिले से स्वीकृत होकर बैंक आने वाली उद्यमियों के ऋण स्वीकृत की फाइलों को बैंकों से कोई न कोई कारण बताकर अयोग्य घोषित कर निरस्त कर दिया जाता है। पोर्टल पर हुई शिकायत के जवाब में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमेठी राजीव कुमार पांडेय ने डीएम को भेजे जवाब में लिखा है कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी भी बैंक से किसी भी आवेदक को ऋण नहीं दिया जा रहा है, जो गलत है।
उन्होंने जवाब में लिखा है कि अब तक 199 लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने राज्य नोडल अधिकारी सीएम युवा मिशन कार्यालय लखनऊ को भेजे गए जवाब में दर्शाया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों की नियमित समीक्षा बैठक के साथ ऋण स्वीकृत, बैंकों से निरस्त आवेदनों की समीक्षा कराई जा रही है।