{"_id":"66425c7ebeef7c8c6a018b97","slug":"youth-dies-after-falling-into-well-amethi-news-c-96-1-brp1002-118640-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुएं में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुएं में गिरकर युवक की मौत
Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक युवक गांव में ही कुएं की जगत पर बैठा था। अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे निकाल कर सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जायस इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटरा बेरारा गांव निवासी रामसुमिरन पटेल (35) पुत्र उदय कुमार कल देर शाम गांव में स्थित कुएं की जगत पर बैठा था। तभी अचानक वह कुएं में गिर गया। गांव के लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। कुएं में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।