फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman's body found hanging from a noose.

Amethi News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 19 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging from a noose.
संग्रामपुर। रानीपुर करनाईपुर गांव में शुक्रवार को अंजू (28) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। स्कूल से घर लौटे छोटे भाई अरविंद सिंह ने उसे देखा। परिजनों ने नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार को अंजू ने रोज की तरह घर का कामकाज किया था। दोपहर बाद उसकी मां सरोजा देवी खेत चली गईं। घर में अंजू अकेली थी। करीब तीन बजे अरविंद स्कूल से घर लौटा। कमरे का दरवाजा बंद नहीं था। अंदर पहुंचने पर उसने बहन को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंजू की मौत के कारणों को लेकर गांव में चर्चाएं हैं, लेकिन परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतका की मां का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed