{"_id":"682b803da2b375d93d0283e8","slug":"young-man-died-in-a-road-accident-in-chennai-amethi-news-c-96-1-ame1002-140799-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चेन्नई में सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चेन्नई में सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 20 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के कनू टिकरन गांव निवासी मोहम्मद इरफान (18) की चेन्नई में सड़क हादसे में मौत हो गई। इरफान ट्रक चालक था। सोमवार सुबह परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार ट्रक पर चढ़ते समय इरफान का पैर फिसल गया और वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के समय उसका बड़ा भाई मोहम्मद नसीम भी वहीं मौजूद था, जिसने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि 24 दिन पहले ही इरफान गांव से चेन्नई गया था।
इरफान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। छोटा भाई पीर मोहम्मद कक्षा पांच में पढ़ता है, जबकि बहन नगमा और मां शाकिरा बानो बेटे की मौत से बेसुध हैं। पिता मोहम्मद शहीद दिहाड़ी मजदूर हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।