यूपी : अमेठी में युवक को बेल्ट से पीटा, पीड़ित हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा...मुझे छोड़ दो
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दबंग खुलेआम गुंडई करता है।
विस्तार
अमेठी में एक युवक की बेल्ट से पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जामों क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वायरल फुटेज में दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। वह युवक को पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए भी मजबूर करता नजर आ रहा है। चर्चा है कि पिटाई करने वाले व्यक्ति के ऊपर पहले से ही जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दबंग खुलेआम गुंडई करता है। पुलिस अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पाई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी अधिकृत पुष्टि फिलहाल नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।