फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wrestlers showed their strength in the national wrestling competition

अमेठी: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने किया राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
सार

अमेठी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास व पुष्टाहार स्मृति ईरानी व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the national wrestling competition
- फोटो : AMETHI

विस्तार

अंडर-23 तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को समारोह पूर्वक शुरू हुई। कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व गिरिराज सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन अलग-अलग वर्गों की कुश्ती में महिला व पुरुष पहलवानों ने अपना दम दिखाया। दो दिनों तक चली भीषण बरसात के बावजूद राष्ट्रीय कुश्ती संघ व उत्थान सेवा संस्थान के संयोजकत्व में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को निर्धारित समय पर शुरू हुई। सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ पहलवानों से उनका परिचय प्राप्त करने के साथ हुआ।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास व पुष्टाहार स्मृति ईरानी व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता शुरू होने के दो घंटे बाद स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ वापस प्रतियोगिता स्थल पर आई। दोनों बड़े नेताओं के आने के बाद कुछ देर तक प्रतियोगिता थमी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि इस आयोजन से अमेठी का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन


अमेठी के बच्चे व युवाओं में कुश्ती को लेकर छाई निगेटिविटी भी दूर हुई है। स्मृति ने कहा कि उनकी इच्छा है कि अमेठी का युवा ओलंपिक में शामिल हो और गोल्ड मेडल जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्मृति की पहल पर हो रहा आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। युवाओं को चाहिए कि वे इस खेल को अपनाएं और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 महिला पहलवान ले रहीं हिस्सा
राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 23 वर्ष आयु वर्ग के 750 पुरुष व महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इन पहलवानों में 200 महिला पहलवान हैं। यह पहलवान देश के 23 राज्यों से आए हैं। सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व महिला कुुश्ती हो रही है। कुश्ती की तीनों स्टाइल के विजेता पहलवान को साइबेरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुश्ती को गोद लेने पर खुशी जताई। कहा इससे देश के राष्ट्रीय खेल को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में होने वाले प्रत्येक ओलंपिक में देश का पहलवान मेडल लाएगा।

राजनीति पर भी बोले बृजभूषण

इस मौके पर मीडिया से मुखातिब बृजभूषण ने भी गांधी परिवार को घेरने में कोई कोताही नहीं की। कहा कि इस क्षेत्र ने देश को प्रधानमंत्री तक दिया। बावजूद इसके यहां का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। बहुत पहले एक बार अमेठी आया था। लगा था कि क्षेत्र की उपेक्षा हो रही है। इस बार अमेठी आया तो सब कुछ बदला हुआ लगा। स्मृति के अमेठी का प्रतिनिधित्व करने से न सिर्फ अपेक्षित विकास हुआ है बल्कि उन्होंने लोगों से आत्मीय रिश्ता भी बनाकर रखा है।

सहयोग को तत्पर : खेल मंत्री
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने राष्ट्रीय कुश्ती संघ की ओर से किए गए आयोजन की सराहना की। कहा कि स्मृति आगे भी ऐसे आयोजन कराएं। प्रदेश का खेल मंत्रालय उनकी ओर से कराए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का मेजबान बनने को तैयार है। कार्यक्रम को राज्यमंत्री गिरीश यादव व सुरेश पासी ने भी संबोधित किया।

कुश्ती देखने के लिए जुटे लोग
तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग देश के अलग-अलग राज्यों से आए पहलवानों व उनके कुश्ती के दांव देखने पहुंचे। तीन दिन तक चली भीषण बरसात के बावजूद आयोजक मंडल लगभग सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में सफल रहा।

शाम तक नहीं घोषित हो सके परिणाम
सुबह 10 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में शाम पांच बजे तक किस स्टाइल की कुश्ती में किन पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। कौन जीता। कौन हारा। इसके बारे में जानकारी चाही गई तो बताया गया कि परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed