फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers should pay more attention to connecting youth and women voters

Amethi News: युवा व महिला मतदाताओं को जोड़ने पर अधिक ध्यान दें कार्यकर्ता

Sat, 26 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Workers should pay more attention to connecting youth and women voters
कार्यकर्ताओं को फार्म देते पदा​धिकारी
अमेठी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा रणनीति बनाने में जुट गई है। शनिवार को जिले के सभी मंडलों में एक दिवसीय वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में नए व युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा फर्जी तथा मृतक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटवाने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी पार्टी कार्यकर्ता जुट जाएं। कहा प्रत्येक विधानसभा में 20 हजार मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नये मतदाता को जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6,फर्जी व मृतक नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7, निवास स्थान परिवर्तन, सुधार ,विकलांग वोटर के लिए फार्म 8 का प्रयोग करना है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि 19 मंडलों में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वोटर लिस्ट एवं सभी प्रकार के फॉर्म भी वितरित किया गया। कार्यशाला में नकछेद दूबे, राम अंजोर पाल, प्रशांत शुक्ला, सत्यनारायण सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed