{"_id":"63b0707f155bde735f6d6cbb","slug":"work-stalled-in-municipality-gauriganj-and-nagar-panchayat-amethi-amethi-news-lko6644103110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अध्यक्ष व ईओ विहीन हुई नपा. गौरीगंज व नगर पंचायत अमेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अध्यक्ष व ईओ विहीन हुई नपा. गौरीगंज व नगर पंचायत अमेठी
विज्ञापन
अमेठी। निकायों के अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने पर अधिशासी अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसी बीच शासन ने लंबे समय से एक ही नगर पालिका में जमे अधिशासी अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इससे जिले की एक नगर पंचायत व एक नगर पालिका में सभी कामकाज ठप हो गये हैं। कर्मचारियों को भी नये अधिशासी अधिकारी की तैनाती का इंतजार है।
जिला मुख्यालय की नगर पालिका गौरीगंज में अधिशासी अधिकारी सुरजीत सिंह को तीन वर्ष पहले तैनाती मिली थी। अमेठी नगर पंचायत में तैनाती न होने से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। बीते 21 दिसंबर को शासन ने अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण सीतापुर जनपद कर दिया था। लेकिन जिले में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की। इससे नगर पंचायत अमेठी व नगर पालिका गौरीगंज ईओ विहीन हो गई है।
स्थानांतरण होने के बाद जिला प्रशासन ने बीते 27 दिसंबर को कार्यमुक्त कर दिया था। ईओ के कार्यमुक्त होने के चलते नगर पालिका व नगर पंचायत में साफ-सफाई को छोड़कर अन्य कार्य बाधित हो गये है। परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, खराब हैंडपंप को सही कराने व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने नगर पालिका व नगर पंचायत में पहुंचने वाले व्यक्तियों को निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
हालांकि कार्यालय में तैनात कर्मचारी लोगों के आवेदन जमा कर रहे है। ईओ की तैनाती होने के बाद संबंधित आवेदन पर कार्रवाई की बात कहते है। स्थानीय निकाय प्रभारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों निकायों में नियमित साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये है। अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति के बाद हाउस टैक्स, परिवार रजिस्टर नकल, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदि जारी किये जाएंगे।