फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women remain firm on their sit-in protest for the third day.

Amethi News: तीसरे दिन भी धरने पर अड़ीं महिलाएं

Fri, 11 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women remain firm on their sit-in protest for the third day.
गौरीगंज अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय में धरने पर बैठी म​हिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। बिजली आपूर्ति और बिलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गौरीगंज के 132 केवी पावर हाउस परिसर में महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाएं मंगलवार से प्रदर्शन कर रही हैं। बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि कई महीनों से शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब लिखित आश्वासन मिलने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



रीता सिंह ने कहा कि महिलाएं विवाद या टकराव के लिए नहीं, अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए धरने पर बैठी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। घरेलू कामकाज और घरों में पानी की व्यवस्था भी प्रभावित है। महिलाओं ने बिजली बिलों की जांच कर गलत बिल ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


16 जुलाई को हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए महिलाओं ने जेई और संबंधित कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, मगर आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed