फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wishing long life to brothers by applying tilak

भाइयों को तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना

Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wishing long life to brothers by applying tilak
15 : इन्हौना : भैयादूज पर्व पर भाइय की पूजा करतीं बहन। संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/संग्रामपुर (अमेठी)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (शनिवार) को भाई दूज का पर्व भाई-बहनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर पूजा कर उनकी दीर्घायु की कामना की। पूजा के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

ज्योति पर्व दीपावली के बाद शनिवार को हिंदू समुदाय का प्रमुख पर्व भैया दूज जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। मान्यता के अनुसार भैया दूज का व्रत रहने से भाइयों पर आने वाले संकट को भगवान दूर कर उन्हें लंबी उम्र का वरदान देते हैं। सोमवार को जिले में भी बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की मन्नत रखकर दिनभर व्रत रखकर भाइयों की आरती उतारी।
विज्ञापन

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। संग्रामपुर के विशेषरगंज, टीकरमाफी, बड़गांव, कालिकन, शीतलागंज, ठेंगहा व मिश्रौली समेत कई गांवों में बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। एक ओर जहां बहने अपने भाइयों के यहां मिठाइयां लेकर पहुंचीं वहीं कई जगह भाई बहनों के घर पहुंचकर भाई-बहन के प्रेम की परंपरा का निर्वहन किया। महिलाओं और युवतियों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। घरों में सुबह से महिलाओं व युवतियों ने व्रत रख कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आती है सुख-समृद्धि
इन्हौना। भाई बहन के अटूट विश्वास एवं प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य चंद्रमणि पांडेय के अनुसार भाई दूज के दिन यदि भाई बहन के घर जाकर भोजन करते हैं तो उनके घर में दरिद्रता का वास नहीं होता तथा परिवार में सुख समृद्धि, धन व वैभव की वृद्धि होती है। इसलिए भाई बहन के घर जाकर टीका लगवाते हैं।

14 : संग्रामपुर : भैयादूज पर्व पर भाइय की पूजा करतीं बहन। संवाद

14 : संग्रामपुर : भैयादूज पर्व पर भाइय की पूजा करतीं बहन। संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed