फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Will make civic elections memorable by taking selfie at pink booth

Amethi News: पिंक बूथ पर सेल्फी लेकर निकाय चुनाव को बनाएंगे यादगार

Thu, 11 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will make civic elections memorable by taking selfie at pink booth
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। चारों निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। जहां पर मतदान कार्मिक से लेकर पुलिस कर्मी तक सभी महिला कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका गौरीगंज में प्राथमिक पाठशाला पचेहरी तथा नगर पालिका जायस में मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज को पिंक बूथ बनाया गया है। जबकि नगर पंचायत अमेठी में कन्या प्राथमिक पाठशाला कटरा राजा हिम्मत सिंह तथा मुसाफिरखाना में प्राथमिक पाठशाला मुसाफिरखाना पूर्वी को पिंक बूथ के रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन

इन सभी बूथों को पिंक रंग से आकर्षक बनाया गया है। प्रवेश द्वार के साथ ही परिसर में रेड/ग्रीन कारपेट बिछाने के साथ ही टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है। परिसर में ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर मतदाता वोट डालने के बाद सेल्फी लेकर निकाय चुनाव को यादगार बनाएंगे। पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने की जगह व बुजुर्गों को बैठने की लिए कुर्सियों का भी प्रबंध रहेगा। बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं को गला तर करने के लिए पेयजल का भी प्रबंध किया गया है। महिलाओं को नवजात बच्चों के दुग्धपान राने के लिए आंचल केंद्र बनाने का भी निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed