{"_id":"663403ba90340b811d0721ab","slug":"who-team-observed-cold-chain-arrangements-in-hospitals-amethi-news-c-96-1-brp1002-117967-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डब्ल्यूएचओ टीम ने अस्पतालों में देखी कोल्डचेन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डब्ल्यूएचओ टीम ने अस्पतालों में देखी कोल्डचेन की व्यवस्था
Fri, 03 May 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंची विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने गौरीगंज व जगदीशपुर सीएचसी में कोल्डचेन प्वाइंट को देखकर वहां की व्यवस्था को सराहा। इसके साथ ही कर्मियों से जानकारी ली। संगठन के नेशनल पब्लिक हेल्थ सपोर्ट नेटवर्क के टीम लीडर डॉ. तिगरान अवज्ञान की अगुवाई में डॉ. पुनीत मिश्र, डॉ. मधुप बाजपेयी, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, डॉ. अंकुर मिश्र, डॉ. नीरज सिंह ने अमेठी के एसएमओ डॉ. जकरिया खान के साथ सबसे पहले जगदीशपुर सीएचसी के कोल्डचेन की व्यवस्था देखी।
वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी विवेक यादव से जानकारी ली।
टीकाकरण सत्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कठौरा पहुंची। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्वेता व एएनएम सुमन से टीकाकरण को लेकर सवाल-जवाब किए। टीम ने सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह से मुलाकात की। उनसे स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि बहुत बढि़या। टीम ने गौरीगंज सीएचसी के कोल्ड चेन को भी देखा।