फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We will adopt the ideas of Dr. Lohia

Amethi News: डॉ. लोहिया के विचारों को अपनाएंगे

Mon, 24 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
We will adopt the ideas of Dr. Lohia
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. लोहिया को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनके विचारों को समाजवादी पार्टी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन



महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि आज के दौर में लोहिया के सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हैं। जय सिंह प्रताप यादव ने कहा कि लोहिया के विचारों पर सपा कार्यकर्ता चलकर राष्ट्र के विकास को मजबूत करें। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा वंचित, पिछड़ों की आवाज उठाई। उनकी विचारधारा को मजबूत करना ही समाजवादियों का कर्तव्य है। वहीं, सड़क हादसे में त्रिलोकपुर निवासी दिवंगत सपा कार्यकर्ता विजयपाल के परिजनों को सपा कार्यकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, राम सिंह, दीपू तिवारी, मनीराम, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed