फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waterlogging is a hindrance in the way of ration model shop.

Amethi News: राशन मॉडल शाॅप की राह में जलभराव का रोड़ा

Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging is a hindrance in the way of ration model shop.
अमेठी। ग्राम पंचायतों में स्थापित सरकारी राशन की दुकानों को मॉडल शाप की तरह बनाया जाएगा। जलभराव के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। तीन ग्राम पंचायतों में काम ठप पड़ा है। जबकि जिला प्रशासन ने भूमि आवंटन के साथ खर्च होने वाली 64.24 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।मनरेगा के तहत जिले के 13 ग्राम पंचायतों में सरकारी राशन की दुकानों को मॉडल शाप की तरह बनाने की कार्रवाई शुरू की गई है। मॉडल शाॅप बन जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। रोजमर्रा के सामान यहां से मिल सकेंगे। निर्माण की कवायद शुरू की गई लेकिन, इसमें बारिश के कारण दिक्कत आ गई। ददरा, शाहगढ़ व इन्हौना ग्राम पंचायत में जलभराव के कारण काम प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राशन की दुकानों को मॉडल शाप बनाने के लिए 13.62 लाख रुपये मजदूरी पर 50.62 लाख रुपये मैटेरियल सहित कुल 64.24 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कहा कि जलभराव के चलते निर्माण कार्य प्रभावित है। वहां पानी सूखने के बाद कार्य कराया जाएगा। कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed