{"_id":"69e3c887c83596e175057e58","slug":"water-crisis-in-summer-demand-for-filling-water-in-ponds-amethi-news-c-91-1-ame1023-154582-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्मी में जल संकट, तालाबों में पानी भरवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्मी में जल संकट, तालाबों में पानी भरवाने की मांग
Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
आलापुर। गर्मी और तेज धूप के चलते क्षेत्र के तालाब व जलाशय सूख गए हैं, जिससे पशु-पक्षियों सहित अन्य जीव-जन्तु पानी के लिए बेहाल हो रहे हैं। बेजुबानों के संरक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायतवार जल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
जीव-जन्तु संरक्षण बोर्ड के सदस्य कमलेश मिश्र और गोरखपुर-फैजाबाद (अयोध्या) एमएलसी चुनाव के संयोजक व भाजपा नेता अभिषेक निषाद के नेतृत्व में मांग पत्र दिया गया। ज्ञापन में बताया कि तहसील के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए नहर, तालाब और अन्य जल स्रोतों के माध्यम से तत्काल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अनूप सिंह पिंटू, विक्रांत उपाध्याय, प्रद्युम्न तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।