फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   warn to lazy officers

आवास योजना में फिसड्डी अफसरों को चेतावनी

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
warn to lazy officers
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति जिले के कई ब्लॉकों में बेहद धीमी है। पीडी ने धीमी प्रगति वाले खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने सोमवार को आवास प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की। समीक्षा में सीएम आवास योजना के तहत सिंहपुर, भादर, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना व शाहगढ़ तो पीएम आवास योजना में संग्रामपुर, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व अमेठी की प्रगति बेहद खराब मिली।
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में सिंहपुर की प्रगति 19.5, भादर की 21.43, बाजार शुकुल की 28.57, मुसाफिरखाना की 34.83 तो शाहगढ़ की 37.29 प्रतिशत ही पाई गई। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में संग्रामपुर की 56.1, बाजार शुकुल की 74.4, मुसाफिरखाना की 74.8, जगदीशपुर की 77.4 तो अमेठी की 80.2 फीसदी प्रगति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। ऐसे में अब तक पूरे जिले में आवास निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो जाना था। कहा कि सभी को चेतावनी देते हुए अविलंब अवशेष निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर जिन ब्लॉकों में आवास निर्माण पूर्ण नहीं मिलेगा वहां तैनात कर्मचारियों के साथ खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह है निर्माण की स्थिति
पीडी ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत जिले में कुल 6,322 आवास तो सीएम आवास योजना में 664 आवास चयनित किए गए थे। पीएम आवास योजना में अब तक महज 5,524 तो सीएम आवास योजना में 469 आवास ही पूर्ण हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed