{"_id":"64cbf53d5beedb869a073af4","slug":"wall-collapses-woman-dies-after-being-buried-under-debris-amethi-news-c-96-1-ame1002-2820-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर थानाक्षेत्र के सिधियांवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे घर की कच्ची दीवार टिनशेड पर गिर गई। टिनशेड में सो रही राम पियारी (75) दीवार के मलबे में दब गई। ग्रामीण शोर सुनकर मलबा हटाने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वृद्धा को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गहरी चोट व अधिक रक्त स्राव से होने की बात मौत हुई है।
राम पियारी की मौत के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के आधार पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला के मौत की सूचना पर पहुंचे राजस्व लेखपाल मोहित यादव ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
दीवार के नीचे दब कर हुई राम पियारी की मौत के बाद से बेटे संतोष कुमार के सिर से मां का साया छिन गया। घटना से नाती विशाल, आयुष कुमार का रो-रोकर हाल बेहाल है। नातिन सलोनी और चांदनी भी रामपियारी को खोने से गमगीन है। ग्रामीण भी इन अनहोनी घटना से हतप्रभ है।
विज्ञापन
दैवी आपदा राहत से मिलेगी सहायता
सिधियावां गांव में दीवार गिरने से राम पियारी की मौत की सूचना मिली है। राजस्व कर्मी को मौके पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से अन्य अनुमन्य सहायता दिलाने की संस्तुति की जाएगी। सविता यादव-एसडीएम मुसाफिरखाना