फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voting will be started from 7am after mock poll

मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान

Sat, 26 Feb 2022 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Voting will be started from 7am after mock poll
74 : गौरीगंज : मतदान केंद्र पर प्रपत्रों का मिलान करते मतदान कार्मिक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। पोलिंग पार्टियों को रवाना कराने के बाद अफसर अब मतदान संपन्न कराने की कवायद में जुट गए हैं। रविवार सुबह छह बजे सभी 1620 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल के बाद सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। देर शाम तक जहां सभी पोलिंग पार्टियां अपने केंद्रों पर पहुंच गईं वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर पहुुंचकर कार्मिकों की उपस्थिति जांचने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभाओं के लिए रविवार (आज) सुबह सात बजे से मतदान होना है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने केंद्रों पर आरक्षित वाहन से पहुंच गईं। केंद्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी अन्य कार्मिकों के साथ मतदान कराने के लिए जरूरी प्रपत्रों को दुरुस्त करने में जुट गए। तकरीबन केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कार्मिकों के रुकने आदि की व्यवस्था की जा चुकी थी।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों पर मतदान कार्मिकों के पहुंचने के बाद भी संसाधनों को दुरुस्त किया जाता रहा। शाम पांच बजे के बाद से नामित सभी 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के बूथों पर पहुंचकर केंद्र पर नामित पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति जांचने में जुट गए। रविवार सुबह छह बजे से पीठासीन व अन्य कार्मिक प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉकपोल कराएंगे। मॉकपोल कराने के बाद वे उनकी मौजूदगी में ईवीएम मशीन को लॉक करेंगे। सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई केंद्रों पर रही अव्यवस्था
जगदीशपुर (अमेठी)। एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर के बूथ संख्या 321 की पीठासीन अधिकारी मुक्ता बहादुर के अनुसार शनिवार तीन बजे उनकी पार्टी केंद्र पर पहुंच गई। कहा कि तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक कोई व्यवस्था नहीं मिली। यहां तक की कोई एक ग्लास पानी तक को पूछने नहीं आया। यहीं नहीं रात में लेटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। बूथ के कमरे धूल मिट्टी से भरे पड़े हैं।

जगदीशपुर के ही बूथ संख्या के 320 पर कर्मचारियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। भवन में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। यहीं पर बने बूथ संख्या 319 पर भी अव्यवस्थाओं का बोल बाला दिखा। कमोबेश यही स्थिति बूथ संख्या 318 पर भी दिखी। कर्मचारियों ने बताया कि न तो लेटने के लिए कुछ है और न ही मोबाइल चार्ज करने के लिए प्वाइंट। अधिकतर केंद्रों पर प्रसाधन की दिक्कत रही। इसके लिए महिला कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

73 : संग्रामपुर : मतदान के लिए तैयार किया जा रहा प्राथमिक स्कूल ठेंगहा। -संवाद

73 : संग्रामपुर : मतदान के लिए तैयार किया जा रहा प्राथमिक स्कूल ठेंगहा। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed