{"_id":"61f81d5b6d0b760f3f67d8bf","slug":"voter-guide-will-reach-at-voters-home-amethi-news-lko6158365188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं के घर पहुंचेगी इपिक व वोटर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं के घर पहुंचेगी इपिक व वोटर गाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विविध कार्यक्रम आयोजित करने में जुटा है। इस बार प्रशासन ने नए मतदाता बने वोटर को डाक के माध्यम से फोटो पहचान पत्र के साथ वोटर गाइड भेजने की योजना बनाई है। जिले में नए मतदाताओं की संख्या 14,866 है।
नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (इपिक) के लिए अब तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इपिक के साथ ही मतदान से जुड़ी सभी जानकारी युक्त वोटर गाइड डाक से उनके पते पर भेजी जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इपिक प्राप्त करने पर बधाई और निर्वाचक द्वारा लिए जाने वाले शपथ का संदेश भी साथ में भेजा जाएगा।
नए मतदाताओं को वोटर आईडी के साथ गाइड भेजने का काम शुरू भी हो गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 14,866 नए वोटरों की संख्या बढ़ी है। इसमें युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक है। इन सभी को मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर डाक से इपिक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत युवा वोटर आसानी से मतदान कर सकें इसके लिए मतदान करने से संबंधित समस्त जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई वोटर गाइड सुलभ कराई जाएगी। आपका मत आपका अधिकार और निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने पर जिला निर्वाचन अफसर की ओर से बधाई पत्र भी भेजा जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर इपिक भेजने के लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। इपिक के साथ ही वोटर गाइड और बधाई पत्र लिफाफे में भेजा जा रहा है। (संवाद)
मतदान के लिए लेनी है यह शपथ
एडीएम ने बताया कि सभी नए वोटर शत-प्रतिशत मतदान करें इसके लिए उन्हें मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ भी भेजी जा रही है। ‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि शपथ के माध्यम से मतदाताओं को उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विधानसभा वार नए मतदाता
विधानसभा क्षेत्र - तिलोई
विधानसभा - आयु वर्ग - संख्या
तिलोई - 18-19 - 3516
गौरीगंज - 18-19 - 3373
जगदीशपुर - 18-19 - 4906
अमेठी - 18-19 - 3071
................................................................
योग - 14866
.....................................................................