फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vitamin A medicine was given to children at 210 booths

Amethi News: 210 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की दवा

Sat, 31 Dec 2022 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Vitamin A medicine was given to children at 210 booths
अमेठी। विटामिन ए की कमी से बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारी पर अंकुश लगाने की कवायद तेज हो गई है। बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा सके इसके लिए शनिवार को सभी अस्पतालों के साथ 210 बूथों पर कैंप आयोजित हुआ। कैंप में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को खुराक देते हुए ठंड में बचाव करने की विधि बताई।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य पोषण माह (बीएसपीएम) के दौरान स्वास्थ्य विभाग बच्चों को बीमारी के बचाव के लिए टीकाकरण करता है। विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके इसके लिए 2.10 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 26 जनवरी तक लक्षित बच्चों को दवा पिलाई जा इसके लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल, सीएचसी के साथ 210 स्थानों पर कैंप आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कैंप में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की नौ खुराक देने के साथ मीजल्स एवं रूबेला टीका लगाया गया। इस दौरान विटामिन ए की कमी से बच्चों में होने वाली बीमारी की जानकारी भी दी गई। बताया कि विटामिन ए की कमी से अंधापन होता है तो कमी से गंभीर रोग तथा मृत्यु की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन ए के सेवन से शरीर की रोगों से लडने की क्षमता में वृद्धि होती है। रतौंधी से बचाव, कॉर्निया की सुरक्षा होती है। दस्त एवं सांस संबंधी रोगों से बचाव होता है। कुपोषण में कमी होती है। शारीरिक विकास होता है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को ठंड में बच्चों को बचाने की विधि भी बताई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बीएसपीएम के दौरान दो लाख दस हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिसमें नौ माह से 12 माह के 24,170 बच्चे एक से दो वर्ष के 45,538 बच्चे तथा दो से पांच साल के 1,41,195 बच्चे हैं।

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) के माध्यम से विटामिन-ए की खुराक बच्चों को एक सुनिश्चित योजना के अनुसार दी जाएगी। बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की नौ खुराक दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed