फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Visit of big leaders will start in Amethi soon

अमेठी में जल्द शुरू होगा बड़े नेताओं का दौरा

Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Visit of big leaders will start in Amethi soon
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शामिल जिले में जल्द ही सभी पार्टियों के बड़े नेताओं का दौरा शुरू होगा। फिलहाल भाजपा के दो बड़े नेताओं का कार्यक्रम तय हो गया है। 19 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व 20 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पांचवें चरण में शामिल इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूत किया जा सके इसके लिए जल्द ही सभी पार्टियों के बड़े नेता जिले में आएंगे। हालांकि इस मामले में फिलहाल भाजपा सबसे आगे दिख रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 फरवरी को जिले में आएंगे।
विज्ञापन

जेपी नड्डा अपरान्ह दो बजे गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र तो शाम चार बजे अमेठी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी तरह 20 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही कई अन्य बड़े नेताओं का कार्यक्रम भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्र अमेठी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसी बड़े नेता के आगमन का प्रोग्राम नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed