फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers chased thieves who were trying to steal buffalo

Amethi News: भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sat, 01 Jun 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased thieves who were trying to steal buffalo
बाजार शुकुल (अमेठी)। पिकअप से मवेशी चोरी कर रहे चोरों को बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। बाइक सवार जब पीछा करने लगे तो चोरों ने डंडे से हमला बोल दिया। हमले के कारण बाइक व पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। लेकिन चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नेवा गढ़ कैथन गांव निवासी लल्लू पासी की पशुशाला से बृहस्पतिवार रात पिकअप गाड़ी पर लाद कर भैंस चोरी करते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पिकअप समेत चोर मौके से भागने लगे। पीड़ित के भाई प्रवेश व बेटा सुरजीत बाइक से पिकअप का पीछा करने लगे।
विज्ञापन

गांव से तीन किलोमीटर दूर पाली गांव से पहले पिकअप को ओवरटेक करके गाड़ी रोकवाने का प्रयास किया। पिकअप सवार चोरों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे पर डंडे से हमला कर दिया। हमले के कारण बाइक अनियंत्रित होकर होकर गिर गई। चोरों ने बाइक पर पिकअप चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया। इसमें अनियंत्रित होकर पिकअप भी पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए दोनों भैंसों को गाड़ी से बाहर कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए मालवाहक कब्जे में लिया। पीड़ित लल्लू पासी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई में जुटी है। एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि मौके से पल्सर बाइक व पिकअप के साथ दो भैंस को बरामद किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चुराई गई भैंसों की हुई पहचान
अज्ञात चोर पिकअप गाड़ी से जिन दो भैंसों को लेकर आ रहे थे उन दोनों भैंस की पहचान हो गई है। थानाध्यक्ष भाले सुल्तान के साथ मटियारी कला गांव निवासी पीड़ित अचल बहादुर सिंह बाजारशुकुल थाने पहुंचे उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल खेत में लगे ट्यूबवेल पर जानवर बंधे थे, वहीं पर वह सो रहा था। अज्ञात चोर आए और उसको रस्सी से बांध कर दोनों भैंसों को गाड़ी पर लाद कर फरार हो गए। आवाज लगाने के बाद कुछ लोग इकट्ठा हुए और पिकअप को दौड़ाया किंतु गाड़ी आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed