{"_id":"615353fe8ebc3e69c76de4ff","slug":"village-head-representative-beaten-up-vehicle-broke-amethi-news-lko597694192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को पीटा, वाहन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को पीटा, वाहन तोड़ा
विज्ञापन
20 : भादर : दबंगों की ओर क्षतिग्रस्त किया गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का वाहन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सोमवार शाम दबंगों ने गांव के पास जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के साथ उनका वाहन भी तोड़ डाला। सोमवार देर शाम हुई इस घटना के बाद दबंगों ने दहशत फैलने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर पर वार्ड संख्या 32 के जिला पंचायत सदस्य के भाई व सपा नेता विजय श्याम यादव समेत दो लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खानापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र सोमवार देर शाम अपने वाहन से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के समीप एक ढाबे के पास रघईपुर मजरे रतापुर निवासी विजय श्याम यादव अपने साथी अनिल यादव व कई समर्थकों के साथ मौजूद था। श्रीकांत ने वार्ड संख्या 32 के डीडीसी जय श्याम यादव के भाई विजय श्याम को देखकर वाहन रोका व गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग की तो वह भड़क गया।
विजय श्याम ने अनिल यादव व अपने समर्थकों के साथ श्रीकांत की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उनका लग्जरी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन
लोगों को आता देख दबंग मौके से भाग निकले। दबंगों के भाग जाने के बाद श्रीकांत ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विजय श्याम यादव व अनिल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया है। पीड़ित श्रीकांत के अनुसार विजय श्याम यादव अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।