फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Verification of stock and distribution of fertilizer started

उर्वरक के स्टॉक और वितरण का सत्यापन शुरू

Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Verification of stock and distribution of fertilizer started
गौरीगंज (अमेठी)। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया मुहैया कराने के साथ ओवररेटिंग की जांच जिले में शुरू हो गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम ने 23 अफसरों की टीम गठित की है। टीम दुकान पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में मौजूद स्टॉक का सत्यापन करने के साथ किसानों से संपर्क कर उनसे लिए गए रेट का सत्यापन करेगी। जांच रिपोर्ट संकलित होने के बाद अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरसात के बाद धान की फसल में टॉप ड्रेसिंग के दौरान जिले में यूरिया की कमी से परेशान जिला प्रशासन ने दुकानों पर मौजूद स्टॉक व वितरण के साथ आवश्यकता से अधिक यूरिया क्रय कर जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने 23 जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर उर्वरक की दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जांच टीम को जांच के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में मौजूद स्टॉक का दुकान में मौजूद स्टॉक से मिलान, किन-किन किसानों ने कितनी यूरिया क्रय की गई उन किसानों की मूल आवश्यकता, बिक्री रसीद के साथ अन्य बिन्दुओं पर निर्धारित प्रारूप पर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट संकलित होने के बाद कृषि विभाग यूरिया वितरण में अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों के साथ आवश्यकता से अधिक यूरिया क्रय करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले में मांग के सापेक्ष यूरिया होने के बावजूद कमी व कालाबाजारी रोकने के लिए छापामारी की जा रही है। यूरिया की जमाखोरी व ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed