फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Veer Chakra winners said goodbye to the world on Republic Day

गणतंत्र दिवस के दिन दुनिया को अलविदा कह गए वीर चक्र विजेता

Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Veer Chakra winners said goodbye to the world on Republic Day
59 : जायस : अब्दुल अजीज (फाइल फोटो)। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। नगर क्षेत्र के रहने वाले 82 वर्षीय अब्दुल अजीज ने गणतंत्र दिवस के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। वीर चक्र विजेता अब्दुल अजीज ने 1965 के युद्ध में भी वीर अब्दुल हमीद के साथ देश के लिए युद्ध किया था। इस युद्ध के बाद उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

वीर अब्दुल अजीज का जन्म 1940 में जायस कस्बे के मोहल्ला शेखाना में एक गरीब परिवार में हुआ था। वे सन 1962 में सेना में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के बाद ही उन्हें वीर अब्दुल हमीद की बटालियन में भेजा गया। अब्दुल अजीज को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल होने का मौका मिला। इस युद्ध में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

अब्दुल अजीज ने 1971 में हुए भारत पाक युद्ध में हिस्सा लिया और बम विस्फोट में घायल हो गए। इस दौरान उनका एक पैर कट गया था। सेना के हेलीकॉप्टर से पूना भेजकर उनका इलाज कराया गया था। युद्ध के बाद अब्दुल अजीज को वीर चक्र से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1972 में उन्हें रिटायर कर घर भेज दिया था। वीर अब्दुल अजीज ने बुधवार को 82 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली और गणतंत्र दिवस के ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। अजीज की मौत की खबर सार्वजनिक होते ही पूरे नगर में शोक छा गया। अब्दुल अजीज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed