फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Various programs will be held today on the occasion of Mahaparinirvana.

Amethi News: आज महापरिनिर्वाण पर दिवस होंगे विविध कार्यक्रम

Fri, 06 Dec 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Various programs will be held today on the occasion of Mahaparinirvana.
अमेठी सिटी। भारतीय संविधान के शिल्पकार बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को आंबेडकर सेवा समिति, बामसेफ वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति, भीम आर्मी और आम नागरिक सुरक्षा सेना की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



इस दौरान माल्यार्पण, त्रिसरण पंचशील, विचार गोष्ठी, धम्म यात्रा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। वहीं, सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में बौद्ध चरित्र, चंद्रोदय पाठ के समापन के बाद धम्म गोष्ठी भी होगी। बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता दिनभर तैयारी में लगे रहे। बसपा, वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति अध्यक्ष संजय कुमार, आंबेडकर सेवा समिति कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अकेला, आम नागरिक सुरक्षा सेना प्रभारी शमशेर बौद्ध, भीम आर्मी के हरिश्चंद्र कोरी, बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक रामचंद्र आदि ने तैयारी बैठक कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन



संजय कुमार ने बताया कि धम्म शांति यात्रा शुक्रवार को आंबेडकर मार्केट मुंशीगंज से सरायखेमा, आंबेडकर तिराहा अमेठी, बारामासी चौराहा, गौरीगंज, काजी पट्टी, सोंगरा आंबेडकर पार्क से फिर गौरीगंज होते हुए राजगढ़, रामगंज, शाहगढ़ से होकर मुंशीगंज आंबेडकर मार्केट में समाप्त होगी। भादर जनता नगर आंबेडकर पार्क, सिरमौर बौद्ध विहार सोइया में भंते प्रज्ञा मित्र और भंते धम्मदीप के संयोजन में त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम और धम्म गोष्ठी आयोजित होगी। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, ललित कुमार, बृजेश कुमार, रामचंद्र, सत्येंद्र कुमार, राम फल फौजी, उमेश कुमार, मोहम्मद इश्तियाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed