फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Various programs organized on Maha Parinirvan Divas

महा परिनिर्वाण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Various programs organized on Maha Parinirvan Divas
अमेठी। डॉ. अंबेडकर का 65वां महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को श्रद्धा व सद्भाव के साथ मनाया गया। क्षेत्र की अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ त्रिसरण, पंचशील कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के ब्लॉक तिराहा पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर सुबह नौ बजे माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरूवात हुई। वामसेफ और अंबेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे तक माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता माल्यार्पण के बाद अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय श्रृद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार देकर राजनीति और शासन प्रशासन में भागीदारी का अवसर प्रदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वामसेफ के संजीव भारती ने कहा कि संविधान सभा को भारतीय संविधान सौंपते समय बाबा साहब ने देश में सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने का संदेश दिया था। भारतीय गणतंत्र के 70 वर्ष बाद भी सामाजिक, आर्थिक तथा गैर बराबरी दूर नहीं हो पाई है।
शिक्षा अमीरों की वस्तु बन गई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, राजेश अकेला, बच्चा राम वर्मा, चंद्रभान, दुर्गेश कुमार कोरी, तुलसी राम, पूर्व प्रधान विजय कुमार, लक्ष्मण प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गांव तिवारीपुर में अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी के संयोजन में त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

गंगौली गांव में अंबेडकर सेवा समिति की ओर से बुद्ध चरित चंद्रोदय पाठ के बाद अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। जनता नगर भादर में अंबेडकर कल्याण समिति की ओर से त्रिसरण पंचशील कार्यक्रम व विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed