{"_id":"6495e00ea726d98f8f05a83f","slug":"vacated-the-residence-from-the-former-registrar-in-the-presence-of-the-administration-amethi-news-c-96-1-ame1002-905-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया पूर्व रजिस्ट्रार से आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया पूर्व रजिस्ट्रार से आवास
Fri, 23 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज(अमेठी)। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार रहे जितेंद्र सिंह का आवास शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में खाली कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व रजिस्ट्रार के बंद पड़े आवास को खाली कराने के लिए एसडीएम से मजिस्ट्रेट व सुरक्षा मांगी थी। जिसके बाद एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने नायाब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा व फुरसतगंज एसएचओ को आवास खाली कराने की जिम्मेदारी दी।
प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने आवास का ताला तोड़कर पूर्व रजिस्टार के सामान को सुरक्षित एक कमरे में रखवा दिया गया है। इस दौरान वीडियो ग्राफी भी की गई। एसएचएओ धर्मराज कुशवाहा ने बताया कि आवास खाली करवा दिया गया है।