फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Urban areas will be developed with Rs 4.08 crore

4.08 करोड़ रुपये से होगा नगरीय क्षेत्रों का विकास

Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Urban areas will be developed with Rs 4.08 crore
गौरीगंज : नगर पालिका परिषद गौरीगंज का मुख्य द्वार। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार नगरीय निकायों की सूरत में जल्दी ही बदलाव दिखेगा। इन निकायों में मौजूदा वित्तीय वर्ष में अनुमोदित कार्यों को पूरा कराया जा सके इसके लिए 15वें वित्त आयोग के खाते में 4.08 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि आवंटित कर दी गई है। राशि भेजने के बाद सभी निकायों के अध्यक्ष व ईओ से स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में नगर निकायों की संख्या चार है। जिला मुख्यालय के गौरीगंज व तिलोई के जायस को नगर पालिका परिषद तो अमेठी तहसील के मुख्यालय अमेठी और मुसाफिरखाना तहसील के मुख्यालय मुसाफिरखाना को नगर पंचायत का दर्जा हासिल है। चारों नगर क्षेत्र की कुल आबादी भी एक लाख से ऊपर है। इन नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शहर जैसी सुविधाएं हासिल हो सकें इसके लिए शासन प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कवायद के तहत शासन ने पिछले दिनों सभी निकायों के लिए धनावंटन करते हुए जिला प्रशासन को निकायों की कार्ययोजना को मंजूरी देने व कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

शासन का निर्देश और राशि आवंटन मिलने के बाद जिला प्रशासन ने चारों निकायों के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर उनकी कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की। कार्ययोजना स्वीकृत करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सभी निकायों के खाते में धनावंटन भी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने निकायों को आवंटित 4.08 रुपये से स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से डेडलाइन में पूरा कराने को कहा है। कहा गया है कि जिस नगरीय क्षेत्र में आवंटित राशि के दुरुपयोग का का मामला सामने आएगा उनके जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायवार आवंटित राशि
जिला प्रशान की ओर से चारों निकायों को कुल चार करोड़ आठ लाख 78 हजार 800 रुपये आवंटित किए गए हैं। निकायवार आवंटन की बात करें तो नगर पालिका परिषद गौरीगंज को एक करोड़ 83 लाख 808 रुपये, नगर पालिका परिषद जायस को एक करोड़ 24 लाख 88 हजार 954 रुपये, नगर पंचायत अमेठी को 64 लाख 22 हजार 778 रुपये व नगर पंचायत मुसाफिरखाना को 36 लाख 66 हजार 260 रुपये दिए गए हैं।
गौरीगंज में इन कार्यों को स्वीकृति
आवंटित राशि से नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या एक में राम प्रसाद के घर से रामजी तिवारी के घर तक नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा। इसी वार्ड में जगेशर पासी के घर से मनोज मिश्र के घर तक सीसी रोड व नाली, वार्ड संख्या 12 में रमेश हेला के घर से पालिका की भूमि तक नाला निर्माण तथा वार्ड संख्या 14 में पूरे मान सिंह मेन रोड पर स्थित राइस मिल से पुलिया तालाब तक नाला निर्माण कराया जाएगा। वार्ड 17 में रंजीतपुर मेन रोड रेलवे क्रॉसिंग से एफएम सेंटर तक इंटरलॉकिंग, वार्ड 18 में प्रशांत श्रीवास्तव के घर से कल्याणम मैरिज लॉन तक नाला निर्माण तथा वार्ड 20 में पचेहरी रोड से राजाराम के घर होते हुए राम अधार विद्यालय तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण होगा। वार्ड 21 में जामो मेन रोड से तहसील रोड होते हुए नहर पुल तक नाला निर्माण, वार्ड 22 मेें राजकरन यादव के घर से हीरा यादव के प्लाट तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य होगा। इसके अलावा आवंटित राशि से सॉलिड वेस्ट मैनजेमेंट के लिए 100 हत्था ठेला, जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 100 इंडिया मार्का हैंडपंप, एक ट्रैक्टर, एक हाइड्रोलिक ट्रॉली व कुछ अन्य छोटी-बड़ी सामग्री भी खरीदी जाएगी।
जायस नगर पालिका में होंगे यह कार्य
आवंटित राशि से जायस नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में राम सुमेरे पाल के मकान से बस्ती तक इंटरलॉकिंग, रामू सोनकर के घर से लाल चंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग, बृजमोहन के घर से सड़क तक इंटरलॉकिंग कार्य होगा। लाल बहादुर के घर से सोहनालाल के घर तक, नीरज के घर से चंद्रपाल के घर तक, राधेश्याम के घर से रामकुमार के घर तक व मुरली के घर से सूरजपाल के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 120 लीटर क्षमता के 20 पोर्टेबल वॉटर प्योरिफिकेशन सिस्टम विद कूलर, 50 इंडिया मार्का हैंडपंप, 80 लीटर क्षमता की 100 डबल हैंगिंग स्टेनलेस स्टील की डस्टविन व 50 हाथ कूड़ा गाड़ी खरीदी जाएगी।
नगर पंचायत अमेठी की कार्ययोजना
आवंटित राशि से नगर पंचायत अमेठी में वार्ड संख्या तीन में राजेश यादव के घर से राम मूरत परिहार के घर तक नाला, इसी वार्ड में बाबूलाल शुक्ल के घर से राम कृपाल के घर से आगे तक नाला निर्माण होगा। इसके अलावा सात मीटर के खंभे पर 90 वाट की 46 स्ट्रीट लाइट, एक सैनिटाइजेशन मशीन व 50 लीटर फॉगिंग केमिकल की खरीद कर नगर को सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।

मुसाफिरखाना की कार्ययोजना
आवंटित राशि से नगर पंचायत मुसाफिरखाना में एक बड़ी साइज फॉगिंग मशीन, 21 सौ लीटर टेमीफास, 100 लीटर पैराथ्रम, 1000 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीदा जाएगा। साथ ही 24 वाट की 94 एलईडी डाउन लाइट, एक ट्रेला माउंटेड सीवर सेक्शन मशीन, एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली आदि क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed