फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uproar at substation, workers beaten up

Amethi News: उपकेंद्र पर हंगामा, कर्मियों को पीटा

Thu, 08 Aug 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar at substation, workers beaten up
फुरसतगंज (अमेठी)। उपभोक्ताओं को उपकेंद्र के बिजली कटौती सहित अन्य सूचनाएं देने के लिए बनाए गए व्हाट़सअप ग्रुप पर नाम न जुड़ने से नाराज दबंगों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया। उपकेंद्र पर जाकर दबंगों ने दो बिजली कर्मियों की पिटाई कर उनके मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावरों ने उपकेंद्र परिसर में रखे ट्रांसफार्मर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित कर्मी ने घटना के बाद पुलिस व विभागीय जिम्मेदारों को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पावर काॅर्पोरेशन उपकेंद्रवार एक व्हाटसअप ग्रुप बनाकर उसमें उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है, ताकि संबंधित उपकेंद्र से होने वाली कटौती आदि जानकारी उपभोक्ताओं को दी जा सके। फुरसतगंज स्थित उपकेंद्र द्वारा बनाए गए व्हाटसअप ग्रुप पर कुछ लोग नंबर जोड़वाने की कोशिश कर रहे थे। जब उनके नंबर नहीं जुड़े तो वह आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज लोग मंगलवार की रात उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र पर तैनात संविदा एसएसओ राकेश कुमार से इन लोगों का विवाद हो गया। बात बढ़ने पर उक्त लोगों ने एसएसओ राकेश यादव व सहयोगी सरवन की पिटाई कर दी और दोनों के मोबाइल छीन लिए। दबंगों ने तोड़फोड़ कर परिसर में रखे एक ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। साथ ही एसएसओ की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ श्रीराम पांडेय ने बताया की तहरीर मिली है। एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त किया
मंगलवार रात चार लोगों द्वारा फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने की जानकारी मिली है। हमलावरों ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त किया है। जिनके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
विजय बहादुर, उपखंड अधिकारी बहादुरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed