{"_id":"67b00e6e5eca3f60e40cde5c","slug":"up-news-high-speed-double-decker-bus-collides-with-trailer-in-amethi-bus-burns-after-road-accident-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेठी में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, ड्राइवर समेत 12 घायल; हादसे के बाद धू धू कर जली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेठी में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, ड्राइवर समेत 12 घायल; हादसे के बाद धू धू कर जली गाड़ी
Sat, 15 Feb 2025 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:23 AM IST
सार
अमेठी तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस धू धू कर जल उठी।
विज्ञापन
डबल डेकर बस ट्रेलर से भिड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वोल्वो बस सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को बस से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यात्रियों के बस से उतरते ही बस में अचानक आग लग गई। बस धू धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बाजार शुकुल थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित किलोमीटर संख्या 59.4 टोल गेट के पास यह हादसा हुआ है।
सुबह करीब सात बजे ग्वालियर से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस सामने जा रहे ट्रेलर में पीछे से टकरा गई है। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों के अलावा सभी यात्रियों को बस से उतर लिया, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के कुछ देर बाद ही अचानक बस में भीषण आग लग गई। बस धू धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के पहले पुलिस ने सभी यात्रियों को और उनके सामानों को गाड़ी से बाहर निकाल दिया था।बस ग्वालियर से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गाजीपुर लेन में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।