{"_id":"6016dda48ebc3e33ae549941","slug":"up-board-declared-date-for-practical-examinations-amethi-news-lko5625165116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से 12 फरवरी के बीच होगी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से 12 फरवरी के बीच होगी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी से 12 फरवरी के बीच होंगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर डीआईओएस को नियत तिथि पर परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सचिव के निर्देश पर जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा कार्यक्रम की प्रति भेजते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि इस बार इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक और 50 फीसदी अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होगा। यही व्यवस्था व्यक्तिगत परीक्षार्थियों पर भी लागू होगी।
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी। इंटरमीडिएट में पंजीकृत सभी संस्था के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 फरवरी तक होगी। निर्धारित समयवधि में प्रयोगात्मक परीक्षा व अंतिरक मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं होने के दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।