फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Assembly Election 2022 Amethi Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022: अमेठी में किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे राजनीतिक दल? नेताओं ने बताया चुनावी एजेंडा

Sun, 19 Dec 2021 04:30 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, महिलाओं और युवाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग पार्टियों से आए नेताओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Amethi Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
अमेठी में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी में राजनीतिक दलों के बीच रविवार को 'सत्ता का संग्राम' हुआ। अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। विपक्ष ने जहां एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यों पर सवाल खड़े किए, वहीं भाजपा के नेताओं ने सरकार के कामकाज का गुड़गान किया। पढ़िए नेताओं ने क्या-क्या बोला? 
विज्ञापन


विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?
समाजवादी पार्टी के नेता पिंटू यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भाजपा नेता से सवाल पूछा। कहा कि टेट का पेपर लीक करने में भाजपा के विधायक का भाई शामिल था। उस पर क्या कार्रवाई हुई? उस पर क्यों नहीं बुल्डोजर चलाया गया? पिंटू ने बसपा नेता पर भी पलटवार किया। परिवारवाद के आरोपों को खारिज करते हुए पिंटू ने कहा, बसपा में आर्थिकवाद की नीति चलती है। बसपा छोड़कर जाने वाले नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब पोल खोल देते हैं। बताते हैं कि कैसे बसपा में पैसे लेकर टिकट और पद दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


सपा नेता डॉ. सीपी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया। कहा कि अखिलेश यादव के समय जो काम हुआ, वही धरातल पर दिख रहा है। जिन कार्यों को सपा सरकार में किया गया था, भाजपा के नेता उसी का केवल फीता काटने में जुटे हैं। इन्होंने अपना खुद का कोई काम नहीं किया है। सीपी ने कहा, पांच साल में किसान, नौजवान सभी त्रस्त हैं। शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता शशिकांत तिवारी ने सपा और भाजपा दोनों पर ही निशाना साधा। कहा कि अमेठी को पहचान दिलाने का काम बसपा ने किया है। बसपा सरकार में ही अमेठी को जिले का दर्जा मिला था। जनपद बनने के बाद यहां काफी विकास कार्य हुए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिगत और धार्मिक आधार पर भेदभाव और लोगों को प्रताड़ित करने का काम करती है। वहीं, समाजवादी पार्टी परिवारदी पार्टी है। तिवारी ने प्राइवेटाइजेशन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि केंद्र सरकार सबकुछ बेच रही है। 

कांग्रेस के जिला सचिव अनुज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी पार्टी हिंदू-मुस्लिम और जातिवाद पर नहीं चलती। हम सभी को भाई मानते हैं। अनुज ने अमेठी में एक दिन पहले हुई राहुल गांधी की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि ये उदाहरण है कि कांग्रेस का जनाधार यूपी में बढ़ने जा रहा है। 

कांग्रेस के जिला सचिव दीपक सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसान सम्मान निधि देकर भाजपा की सरकार ने यूरिया, डाई में कटौती कर दी। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। इनके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचलकर मार दिया, लेकिन अब तक उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

भाजपा ने कैसे दिया जवाब?

UP Assembly Election 2022 Amethi Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
अमेठी में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिला महामंत्री केशव प्रसाद सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा काम के बल पर चुनावी मैदान में है। बोले, भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, विकास, स्वास्थ्य के मुद्दे पर काम किया है। जमीनी स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास की ट्रेनिंग मुहैया कराई गई। अपराध पर लगाम लगाया गया। 

टेट पेपर लीक होने के सवाल पर जवाब दिया। कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया और उनपर कार्रवाई हुई। अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित हो रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार काम कर रही है। 

रोजगार और शिक्षा के लिए केशव ने कहा कि नौजवानों के लिए यहां जो काम भाजपा ने किया है, वो किसी सरकार ने नहीं किया। यहां केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल की स्थापना हुई। बच्चों को ड्रेस और मिड डे मील दिया जा रहा है। 

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विजय किशोर तिवारी ने कहा कि अब कोई भी गलती कर रहा है, उसपर कार्रवाई हो रही है। सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। दोषियों को छोड़ा नहीं जा रहा है। 

समर्थकों ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Amethi Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
अमेठी में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
  • पार्टी को कमजोर बताए जाने पर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि सपा-बसपा के लोकसभा में जितने सदस्य हैं, उतने कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। 
  • भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त समाज के लिए केवल भाजपा ने काम किया। किसानों को सम्मान निधि दी गई, गरीबों को मुफ्त राशन, आवास दिए गए। 
  • सपा कार्यकर्ता ने कहा कि आवारा पशुओं से हर कोई परेशान है। 
  • सपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा के मंत्री सुरेश पासी के घर के पास ही सड़कें काफी खराब हैं। 
  • भाजपा के कार्यकर्ता ने समाजवादी पार्टी से कहा कि इनको सड़कों का विकास नहीं दिखता है, क्योंकि इनके समय सड़क पर कट्टे लेकर केवल अपराधी चलते थे।  
  • कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 
  • सपा के समर्थक ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ गई है।
  • विकास के मुद्दे पर भाजपा नेता ने सपा पर पलटवार किया। कहा, जिस जमीन पर खड़े हैं, वहीं पीछे मुड़कर देख लें। आज रेलवे स्टेशन का नजारा कितना बदल गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed