फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Up and Down Jansadharan Express arrived late by 7.30 hours

Amethi News: 7.30 घंटे देरी से पहुंची अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस

Thu, 10 Oct 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Up and Down Jansadharan Express arrived late by 7.30 hours
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
अमेठी सिटी। दिल्ली व दानापुर की यात्रा करना यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। इसके लिए ट्रेन का इंतजार करने में ही यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर बिताना पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को उठान पड़ रही है। पटरी से उतरी परिचालन व्यवस्था के कारण अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े साथ देरी से गौरीगंज पहुंची। इसके साथ ही लखनऊ-प्रयागराज संगम के साथ ही कई अन्य ट्रेन भी घंटों विलंबित चल रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर प्रतिदिन अप व डाउन दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन होता है। साधारण कोच की ट्रेन पर आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर कम किराए पर यात्रा की सुविधा मिलने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर की का सफर करते हैं। लेटलतीफी के चलते मंगलवार रात 11:55 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली ट्रेन बुधवार सुबह 7:40 बजे पहुंची। ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारने की परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ से प्रयागराज के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलने वाली एकलौती ट्रेन लखनऊ-प्रयागराज संगम भी बुधवार को सुबह 9:17 बजे की जगह तीन घंटे देरी से 11:25 बजे गौरीगंज पहुंची। इसी तरह जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उद्योग नगरी, नीलांचल एक्सप्रेस, यंशवतपुर व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार को एक से डेढ़ घंटा की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अप व डाउन जन साधारण एक्सप्रेस मंगलवार रात विलंब से संचालित होने के कारण बुधवार सुबह गौरीगंज पहुंचकर रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed