फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unopposed election of BDC and Panchayat members decided

Amethi News: बीडीसी व पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of BDC and Panchayat members decided
अमेठी सिटी। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के 39 पदों के उपनिर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए एक-एक नामांकन हुआ है। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसके अलावा ग्राम प्रधान के दो पद के लिए 10 तो जिला पंचायत के एक पद के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन



नामांकन प्रक्रिया के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अमेठी के सरायखेमा, गौरीगंज के गुआवां, जगदीशपुर के देवकली और तिलोई के अहुरी के लिए एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें सिंहपुर के तीन, शुकलबाजार के एक, तिलोई के पांच, भेंटुआ के एक, भादर के एक, मुसाफिरखाना के चार, शाहगढ़ के तीन, बहादुरपुर के छह, अमेठी के दो, संग्रामपुर के तीन तथा जगदीशपुर व जामों ब्लॉक में एक-एक पद रिक्त थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद इन सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र आने से सभी का निर्वाचन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान के दो रिक्त पद के लिए तिलोई ब्लॉक के अगवना गांव के लिए दो तो बहादुरपुर ब्लॉक के निगोहा गांव के लिए आठ नामांकन पत्र जमा हुए। जिला पंचायत के एक पद जगदीशपुर-मुसाफिरखाना वार्ड संख्या तीन के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए। ऐसे में ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के बीच घमासान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी अर्पित कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। बताया कि 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को नामांकन करने वाले प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं। इसी दौरान चुनाव चिह्न का वितरण भी किया जाएगा। 19 फरवरी को मतदान और 21 को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed