फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unnati Bhalotia won the Science Olympiad

Amethi News: उन्नति भालोटिया ने साइंस ओलंपियाड में लहराया परचम

Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Unnati Bhalotia won the Science Olympiad
विजेता बच्चों के साथ ​शिक्षक
अमेठी। साइंस ओलंपियाड फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने परचम लहाराया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय, जोनल समेत 24 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। स्कूल में शुक्रवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के बच्चों ने साइंस ओलंपियाड फेडरेशन की आयोजित प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24 जोनल और एक अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त किया। साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा विगत वर्ष सितंबर और अक्टूबर माह में पूरे देश के अनेक विद्यालयों में ओलंपियाड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। द्वितीय चरण का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। इसमें आरआरएसजीएस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 24 मेडल प्राप्त किए।
विज्ञापन

साइंस ओलम्पियाड में उन्नति भालोटिया ने अंतरराष्ट्रीय पदक तो समर्थ अग्रवाल, आदर्श मिश्रा, अधृत वर्मा और भाव्या सिंह ने जोनल रैंक प्राप्त की। अंग्रेजी ओलंपियाड में अंशिका सिंह ने जोनल लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त जयेंद्र प्रताप मिश्र और उन्नति भालोटिया ने जोनल रैंक प्राप्त की। गणित विषय के ओलंपियाड में सक्षम शुक्ला ने जोनल लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त समर्थ अग्रवाल, उन्नति भालोटिया, आराध्या, अनुश्री, आदर्श मिश्रा, अनुश्री मौर्या, शिवांश तिवारी और भाव्या सिंह ने जोनल रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

सभी बच्चों को प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि का गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोमेश्वर प्रताप सिंह, भूमिका तेजवानी, पूनम सिंह, कीर्ति मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed