फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two villages of the district will be made model

जिले के दो गांव बनेंगे मॉडल

Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two villages of the district will be made model
01 : गौरीगंज : सुजानपुर में कूड़ा निष्पादन गड्ढ़ा तैयार करते श्रमिक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कोशिश में जुटा पंचायतीराज विभाग जिले की दो ग्राम पंचायत को मॉडल के रूप में तैयार करेगा। गांव का चयन करने के बाद स्वच्छ भारत मिशन और वित्त आयोग की राशि से सार्वजनिक स्थान पर तो व्यक्तिगत स्थलों पर मनरेगा से खाद व सोख्ता गड्ढा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बेकार पानी व कूड़े कचरे का निस्तारण कर बीमारियों को दूर करने में सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों को प्रसाधन प्रयोग व स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए गांव को स्वच्छ-सुंदर बनाते हुए अन्य ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत गांवों को वाह्य प्रसाधन मुक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत व सामुदायिक प्रसाधन भवन निर्माण के साथ ही स्वच्छता के विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कोशिश में जुटे पंचायतीराज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में गौरीगंज ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत सुजानपुर तथा संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भौसिंहपुर को मॉडल के रूप में तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवायद सफल हो इसके लिए पहले चरण में संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए दूषित पानी व कूड़े के निस्तारण का प्रबंध किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना तथा वित्त आयोग मद में आवंटित राशि से सार्वजनिक स्थानों पर तो महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से व्यक्तिगत स्थानों पर खाद व सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा।
तैयार खाद गड्ढे में कूड़ा तो सोख्ता में गंदा पानी निस्तारित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को सफाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की टीम गांव में लोगों को प्रसाधन प्रयोग के प्रति प्रेरित करते हुए गांव की साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव के साथ पौध रोपित कर गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाते हुए लोगों के आकर्षक का केंद्र बनाएगी।
पॉलीथीन प्रयोग मुक्त होगी ग्राम पंचायत
जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन आरपी सिंह ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों को पॉलीथीन प्रयोग मुक्त बनाया जाएगा। गांव में प्रतिदिन ग्रामीणों के सहयोग से चिह्नित स्थानों पर पॉलीथीन एकत्र कराते हुए उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था बनाई जाएगी। गांव में कूड़ा-कचरा निस्तारण के साथ ही पंचायतीराज विभाग की अन्य योजनाओं से पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित करते हुए गांव को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा।

सुविधा से लस होंगी ग्राम पंचायत
सुजानपुर व भौसिंहपुर ग्राम पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। डीसी ने बताया कि विभाग के साथ अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को शासन की योजना से लाभान्वित करते हुए गांव में आवश्यक सुविधा व संसाधन की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों को विभागीय योजना के साथ प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने से निजात दिलाने के आवश्यक प्रबंध किया जाएगा।

02 : गौरीगंज : सुजानपुर में तैयार किया गया सोख्ता गड्ढ़ा। -संवाद

02 : गौरीगंज : सुजानपुर में तैयार किया गया सोख्ता गड्ढ़ा। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed