फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two children died of snake bite

Amethi News: अमेठी में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत

Sun, 31 Jul 2022 03:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

अमेठी में कक्षा दो की छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई। कंडों के बीच बैठे सांप से उसे डस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two children died of snake bite
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

अमेठी जिले के संग्रामपुर व शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारीकला गांव निवासी राम किशन की आठ वर्षीय पुत्री जाह्नवी शनिवार सुबह घर के भीतर रखे कंडे निकाल रही थी। तभी कंडों के बीच बैठे सांप से उसे डस लिया। परिजन जाह्नवी को अस्पताल ले जा रहे थे मगर उसकी मौत हो गई। जाह्नवी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन


वहीं, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव नोहरीपुर मजरे भटमऊ निवासी राम मिलन का सात वर्षीय पुत्र अजय शनिवार शाम घर के पास पन्नालाल के खंडहर मकान में खेल रहा था। तभी सांप ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन अजय को इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अजय की मौत से राम मिलन के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed