फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two candidates filed their nomination in Amethi

अमेठी में दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two candidates filed their nomination in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पर्चा दाखिला में मंत्री समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए तो सपा उम्मीदवार के साथ उनके विधायक पति व पार्टी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। पर्चा खरीदने वाले एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र ही नहीं दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन कक्ष में सबसे पहले सपा समर्थित प्रत्याशी शीलम सिंह अपने विधायक पति राकेश प्रताप सिंह व पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के साथ पहुंची और तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद लावलश्कर के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेश अग्रहरि नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। राजेश ने दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। राजेश के नामांकन में राज्य मंत्री सुरेश पासी, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी विधायक गरिमा सिंह व स्मृति ईरानी के पीआरओ विजय गुप्त समेत कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा खरीदने वाले डीडीसी धमेंद्र कुमार ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार शीलम सिंह के एक पर्चे में प्रस्तावक बन गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लेकर अपने समक्ष हस्ताक्षर कराकर जमा कराया। डीएम ने बताया कि दोपहर बाद जांच में सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं।
भीड़ नियंत्रित करने में छुटे पुलिस के पसीने
गौरीगंज (अमेठी)। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ आई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो बैरियर बनवाया था। जामो रोड स्थित कलेक्ट्रेट मोड पर सीओ अर्पित कपूर की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
प्रत्याशियों के साथ आई भीड़ को भीतर जाने से रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। भाजपा प्रत्याशी के साथ शामिल दो मंत्रियों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में लोग चले गए। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक व मंत्री विधायक को ही भीतर जाने दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक गेट के बाहर जमे रहे।
सीओ व विधायक में हुई नोकझोक
जामो रोड स्थित कलेक्ट्रेट मोड़ पर सीओ अर्पित कपूर व सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह सेे तीखी नोकझोक हो गई। विधायक का आरोप था कि उनके जाने के समय दिखाई गई कड़ाई भाजपा प्रत्याशी के जाने के समय कहा चली गई। हालांकि कुछ देर बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ चले गए।
जिले को बचाने के लिए यह चुनाव : राजेश
नामांकन करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कहा कि यह चुनाव जिले को बचाने के लिए हो रहा है। एक तरफ जिला बचाने वाले हैं तो दूसरी तरफ जिला लूटने वाले। दावा किया कि उनके नामांकन में आज जिले के कुल 36 जिला पंचायत सदस्यों में से 30 सदस्य उनके साथ आए हैं। वह जिले को स्वच्छ व ईमानदार प्रशासन देंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में जिले को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए रात दिन काम करेंगे।

प्रदेश लूटने वालों से है मुकाबला : राकेश प्रताप
सपा समर्थित प्रत्याशी शीलम सिंह के पति गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह भी नामांकन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि उनका मुकाबला प्रदेश को लूटने वालों से हैं। आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है। आज नामांकन में उनके सिर्फ तीन वाहन भीतर जाने दिए गए जबकि भाजपा उम्मीदवार के साथ करीब 100 वाहन। राकेश प्रताप सिंह ने पांच वर्ष तक सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिले का चहुमुखी विकास करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed