{"_id":"6868e9a543149d1b35020e33","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-dumper-in-amethi-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हड़कंप
Sat, 05 Jul 2025 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:12 PM IST
सार
अमेठी में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मंगौली के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई कमरौली के मंगरौरा गांव निवासी साहिल (22) और फैजान (15) की मौत हो गई। दोनों देवकली गांव खिचड़ा देने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस टैंकर व चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छोटे भाई जोहेब के अनुसार साहिल अपने चचेरे भाई फैजान के साथ सुबह बाइक से बहन के घर मुहर्रम के लिए खिचड़ा देने जा रहे थे। मंगौली गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर पर गंभीर चोट आईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले टैंकर की तलाश की जा रही है। इस मामले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
घर का एकमात्र सहारा था साहिल
साहिल मुंबई में रहकर कारपेंटर का काम करता था। इससे होने वाली आमदनी से ही वह घर का पूरा खर्च उठाता था। पिता जुबेर की 10 वर्ष पहले सऊदी में मौत हाे गई थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई जोहेब पढ़ाई कर रहा है। साहिल एक माह पहले मुहर्रम में शामिल होने के लिए गांव लौटा था। बेटे की मौत की सूचना से मां नियाजुल बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
तीन बहनों का इकलौता भाई था फैजान
फैजान अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। बहनें रिजा, माहिरा और नईशू अपने इकलौते भाई की मौत से गमजदा हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मां साबितुल निशा और दादा कयूम भी गहरे सदमे है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।